۱۰ مهر ۱۴۰۳ |۲۷ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Oct 1, 2024
रमज़ान

हौज़ा/रमज़ान उल मुबारक में अस्तान ए हुसैनी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ख़त्मे कुरान दुनिया के 10 अलग-अलग देशों में आयोजित किए जा रहे हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट के अनुसार कुरआन के प्रचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के निदेशक उस्ताद मुन्तज़र अलमंसूरी ने कहा,इस केंद्र के कर्मचारियों ने अस्तानए हुसैनी के सहयोग से 30 ख़त्मे कुरान को आयोजित की जाएग़ी।

उन्होंने कहा रमजान में कुरान रीडिंग इंडोनेशिया, सीरिया, लेबनान, ईरान, माली, युगांडा और बुर्किना फासो में अस्तानए हुसैनी से संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रचार केंद्र की शाखाओं द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

मुन्तज़र अलमंसूरी ने कहा कि इस रमजान में इंडोनेशिया में 7 ख़त्मे कुरान, सीरिया में कुरान के 10 ख़त्मे कुरान, क़ुम और अहवाज में 7 ख़त्मे कुरान, और लेबनान, माली, बुर्किना फासो और युगांडा में कई ख़त्मे कुरान शामिल हैं।

उन्होंने कहा यह रमजान कुरान रीडिंग केवल अस्तानए हुसैनी कुरानिक प्रचार केंद्र की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इस केंद्र के कर्मियों ने मस्जिदों, केंद्रों और कुरानिक संस्थानों के समन्वय में कुवैत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान में रमजान कुरान पढ़ने का आयोजन किया हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .